हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के समाधान शिविरों का औचक निरीक्षण किया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जमीनी स्थिति का आकलन किया।

कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के समाधान शिविरों का औचक निरीक्षण किया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जमीनी स्थिति का आकलन किया।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महेंद्रगढ़, कैथल, हिसार, हांसी और करनाल जिलों के शिविरों की कार्रवाई को लाइव देखा। इस दौरान उन्होंने कई शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

सीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि जनता को वास्तविक राहत देने का माध्यम बनने चाहिए।

मुख्यमंत्री सैनी ने मौके पर ही फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए ताकि हर शिकायत का निस्तारण तय समय में हो और जनता को उचित सुविधा मिल सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें