असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि राज्य में फिर से हमारी सरकार सत्ता में आएगी. हम 96-100 सीट जीतेंगे. कांग्रेस को 15-20 सीट मिलेगी. इसके अलावा UDF के खाते में 5-6 सीट जाएगी. दरअसल, असम की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होना है, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी. भाजपा का घोषणापत्र केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया. इस ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे किए गए हैं.
असम में पिछले 10 साल से एनडीए की सरकार है. सीएम सरमा ने इस बार भी सरकार बनाने का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि हम 96-100 सीट जीतेंगे. कांग्रेस को 15-20 सीट मिलेगी.
बता दें कि असम चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को घोषणापत्र जारी कर दिया. भाजपा का घोषणापत्र केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया. इस ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे किए गए हैं. इनमें सबसे महत्वपूर्ण ‘बांग्लादेशी मियां’ द्वारा अतिक्रमण की गई जमीन की वापस लेना, समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना शामिल है.
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के सत्ता में वापसी करने पर तीन महीने के भीतर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी. हम बांग्लादेशी घुसपैठियों को बेदखल करेंगे और उनके चंगुल से जमीन का एक-एक इंच वापस लेंगे. उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी। वहीं, जब उनसे ये पूछा गया कि राज्य से घुसपैठियों को हटाने में कितना समय लगेगा, इस पर सरमा ने कहा कि जब तक बांग्लादेश का अस्तित्व है, घुसपैठिए आते रहेंगे और हमें उनसे लड़ना होगा.
इस बार असम की सभी 126 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग है. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 64 है. पिछली बार एनडीए (BJP-AGP-UPPL) को 75 सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस गठबंधन 50 सीटों पर जीत हासिल की थी. असम में पिछले 10 साल से एनडीए की सरकार है. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 तक है. पिछली बार यानी 2021 के विधानसभा चुनाव में असम में तीन चरणों में चुनाव हुए थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

