पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) राजबीर सिंह ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को कानूनी नोटिस भेजा है. आरोप है कि कुछ दिन पहले मजीठिया ने राजबीर सिंह के खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे. इन आरोपों से नाराज होकर राजबीर सिंह ने मजीठिया से 48 घंटों के भीतर लिखित माफी मांगने की मांग की है.
राजबीर सिंह का कहना है कि मजीठिया द्वारा सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दिया गया बयान पूरी तरह से गलत है. अगर मजीठिया माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें अदालत में सच्चाई साबित करनी होगी.
विवाद की शुरुआत
यह विवाद तब शुरू हुआ जब 6 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने मजीठिया से सवाल किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री के करीबियों को हटाया जा रहा है. इस पर मजीठिया ने ओएसडी का नाम लेते हुए कहा कि उनके परिवार के सदस्य कनाडा के नागरिक हैं और हवाला के जरिए करोड़ों रुपये कनाडा और ऑस्ट्रेलिया भेजे गए हैं. मजीठिया ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि इन लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जाए ताकि वे विदेश न भाग सकें. उन्होंने यह बयान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया था.
- रामकृष्ण अस्पताल में हादसा : सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे 3 स्वीपर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ हुई झूमाझटकी
- सेंट्रल जेल से फरार आरोपी UP में गिरफ्तार, NDPS मामले में 15 साल की सुनाई गई थी सजा
- गर्ल्स कॉलेज गेट पर कर रहा था हीरोगिरी, पुलिस ने बीच सड़क से दबोचा, Video Viral होने के बाद की कार्रवाई
- साइबर अपराधों से सुरक्षा का रास्ता सुनिश्चित, राजधानी में तैयार हो रहा Cyber Centre of Excellence
- CG Murder News : शराब पार्टी के दौरान विवाद, गाली देने पर भड़के दो भाइयों ने युवक को उतारा मौत के घाट

