महाराष्ट्र के नागपुर में बाल विवाह का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें दुल्हन मात्र 15 वर्ष की है और दूल्हा 35 वर्ष का है। सबसे बड़ी बात यह शादी एक धार्मिक कार्यक्रम में हुआ. बाल संरक्षण विभाग ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और 15 वर्षीय किशोरी की मेडिकल जांच कराई है। जांच करने पहुंची बाल संरक्षण विभाग की टीम किशोरी को अपने साथ लेकर आई है और उसे देखभाल और सुरक्षा के लिए बालगृह में रखा गया है।
नागपुर में बाल विवाह का मामला आया सामने आया है. जहां 15 वर्षीय लड़की की 35 वर्ष के व्यक्ति से शादी करा दी गई. मामला संज्ञान में आने के बाद बाल संरक्षण टीम ने लड़की को मुक्त करा लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
नागपुर जीले के नरखेड तहसील के मालापुर में एक गंभीर मामला सामने आया है. जिसमें 15 वर्ष की किशोरी का विवाह 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में कर दिया गया. 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 8 की छात्रा है. किशोरी 23 मार्च तक स्कूल गई, लेकिन 24 मार्च से उसका स्कूल जाना बंद हो गया. वहीं 26 तारीख को उसका विवाह करा दिया गया.
इसकी जानकारी जैसे ही बाल संरक्षण विभाग को मिली, बाल संरक्षण विभाग ने एक टीम गठित की और जांच शुरू की. इस बात की जानकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठान ने दी. पठान ने बताया कि 23 तारीख को बच्ची की मां स्कूल जाती है और बच्ची को स्कूल से लेकर आती है व 26 तारीख को यह शादी की जाती है.

जांच अधिकारी मुस्ताक पठान ने बताया कि ऐसे आयोजनों में शामिल होकर बाल विवाह को बढ़ावा देने वाले आयोजकों,उपस्थित लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा. साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ भी जो कार्रवाई की जाएगी, वह होगी. जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की का स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई है. इसके अलावा उसकी आगे की देखभाल के लिए बाल गृह में रखा गया है.
बच्ची का जन्म 2010 में हुआ था. ऐसे में उसकी उम्र सिर्फ 15 साल की ही है. वहीं जिससे उसकी शादी हुई है, वह 35 साल का है. जांच समिति की तरफ से इस शादी को कराने वाली महिला के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस उसकी भी भूमिका की जांच कर रही है. कहीं ऐसा तो नहीं है कि उसने बच्ची को बेचकर शादी करवाई.
जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठान ने कहा है कि इस मामले में बाराती, पुजारी, मेहमान, अचारी सहित सबको आरोपी बनाया जाएगा। टीम ने 15 वर्षीय किशोरी का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया है और स्टेटमेंट के आधार पर लैंगिक अपराधों के संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

