अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष आए दिन बढ़ते हुए नजर आ रहा है। इस बीच चीन की एंट्री हो गई है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष तेज होने के बाद चीन ने बड़ा बयान दिया है. चीन के विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत करने की बात कही है. चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अपने दोनों देशों ने लड़ाई नहीं रोकी, तो संघर्ष बढ़ने से पूरे इलाके को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा.
चीनी विदेश मंत्रालय ने इस संघर्ष पर अपनी प्रतिक्रिया जारी है। उसका कहना है कि दोनों देश युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत का रास्ते अपनाएं। साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोनों देशों ने यह लड़ाई नहीं रोकी तो इसका भारी नुकसान पूरे इलाके को उठाना पड़ेगा।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में हुए हमले तेज हो गए हैं। इस बीच, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा कि कुनार और नंगरहार प्रांतों में सीमा पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों को नष्ट कर दिया गया है। जिसमें 14 सैनिकों की मौत भी हो गई है। जबकि दूसरी ओर से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कथित आतंकी कैंपों और उनसे जुड़े बुनियादी ढांचों को तबाह करने का दावा किया है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से यह बयान चीनी विदेश मंत्री वांग यी और उनके अफगानी समकक्ष आमिर खान मुत्ताकी के बीच फोन पर बातचीत होने के बाद जारी की गई है. बयान में कहा गया कि वांग यी ने अफगानिस्तानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से पाकिस्तान के साथ उनके जारी संघर्ष और विवादों को लेकर बातचीत की.
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि चीनी विदेश मंत्री ने मुत्ताकी से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्था की बात कही है। यह भी बताया गया कि चीन ने दोनों देशों को युद्ध समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द वार्ता करने को कहा गया है। साथ ही संयम रखने और विवादों को सुलझाने के लिए अपील की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

