अमृतसर. आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पड़ोसी देश चीन इस युद्ध में पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है, जो भारत के लिए एक बड़ा खतरा है।
मित्तल ने कहा कि पाकिस्तान की धरती लंबे समय से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रही है। हालांकि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने इस बार कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को समर्थन देने में चीन की भूमिका भी किसी से छिपी नहीं है। मित्तल ने चेतावनी दी कि चीन रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहायता देकर पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है।

भारत को अस्थिर करने की कोशिश
सांसद ने कहा कि चीन और पाकिस्तान का गहरा गठजोड़ भारत की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है। दोनों देश भारत को अस्थिर करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के सख्त फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत अपने हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए। मित्तल ने यह भी जोड़ा कि भारत को न केवल पाकिस्तान, बल्कि चीन की गतिविधियों और इरादों पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान और चीन की गतिविधियों पर नजर रखने और भारत की सुरक्षा व अखंडता में सहयोग करने की अपील की। गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने हाल ही में पाकिस्तान की सीमा के भीतर आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
- Bilaspur News Update : सेंधमारी कर 17 बकरे-बकरियां चोरी… अधिवक्ता से दिनदहाड़े 2 लाख की उठाईगिरी… अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक सील… रेल लाइन पर मिली आरक्षक की लाश…
- रक्षक बना भक्षक, जंगल की खामोशी में दफन हुई युवा बाघ की दहाड़, डिप्टी रेंजर निकला शिकारी गिरोह का हिस्सा…
- ‘सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया होअ, मंत्री जी सुनी ले पुकरिया…,’ सपा सांसद छोटेलाल ने संसद में गाया लोकगीत, सदन में गूंजे ठहाके, देखें वीडियो
- मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली! अगले हफ्ते जारी होगा नया टैरिफ, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
- पटना में UGC रेगुलेशन की मांग और उच्च शिक्षा में 65% आरक्षण के लिए पटना में जुटे छात्र, राजभवन तक होगा शक्ति प्रदर्शन
