कटक: ओडिशा में पतंग के मांझे से होने वाली दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार सुबह कटक शहर के नुआ बाजार ओवरब्रिज पर चाइनीज पतंग के मांझे में फंसने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए. घायलों में से एक कटक जिले के बयालीस मौजा का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला है.

जानकारी के अनुसार, दोनों अपनी-अपनी बाइक पर जा रहे थे, तभी अचानक ओवरब्रिज पर चीनी मांझा उनकी गर्दन में फंस गया. सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति की नाक कट गई, जबकि दूसरे के उंगली और गर्दन पर चोटें आईं हैं.
दोनों को तुरंत एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि दूसरा अभी भी सरकारी अस्पताल में इलाजरत है. गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने चीन निर्मित प्लास्टिक पतंग मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है. इसके बावजूद लोग मकर संक्रांति के उत्सव के दौरान इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति को चुनौती, हाईकोर्ट ने नहीं पाई कोई त्रुटि, स्टे आवेदन किया रद्द
- भारत के इस महान ऑलराउंडर को अपना आदर्श मानते हैं Arjun Tendulkar, पिता सचिन का नहीं लिया नाम
- ‘हाथी चले बाजार…’ कमेंट पड़ा भारी! ट्रोलर्स से भिड़े हरभजन, कमेंट्री से हटाने की उठी मांग
- CG Polytechnic Exam : प्री–पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म
- बड़ी सियासी एंट्री: 1984 दंगा मामलों के वरिष्ठ वकील एच.एस. फुल्का भाजपा में शामिल
