चित्रकूट। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भ्रष्टाचार से परेशान होकर वन निगम के वन रक्षक ने जहर खा लिया। जहर खाने से उसने एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार विभागीय अफसरों को ठहराया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

एसपी हमीरपुर के नाम लिखा सुसाइड नोट

मृतक की पहचान जिले के के कर्वी थाना क्षेत्र भीकमपुर गांव निवासी चंद्रशेखर पटेल के रूप में हुई। उसने एसपी हमीरपुर के नाम सुसाइड नोट लिखा और निगम के ही अधिकारी उनपर जबरन चोरी से लकड़ी बिकवाने का दबाव बना रहे है। मना करने पर विभिन्न प्रकार से मानसिक उत्पीड़न करते है। जिससे आहत होकर उसने सल्फास की गोली खाकर जान दे दी।

READ MORE: मोहब्बत के लिए मौत का खेलः कलयुगी मां ने 2 साल की बेटी का किया कत्ल, नाली में फेंकी लाश, हैरान कर देगी खूनी वारदात

कर्मचारी ने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। चोरी से लकड़ी बिकवाने का दबाव बना रहे थे। क्षेत्र में लकड़ी का कटान बहुत बड़े पैमाने पर चल रहा है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर एक्शन लेते है या नहीं…