नीलेश भानपुरिया, झाबुआ। Chlorine Gas Leak at Water Filtration Plant: मध्य प्रदेश के झाबुआ में वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। रहवासियों की आखों में जलन और इलाके में तेज बदबू की जानकारी मिलते ही आला-अधिकारी आनन्-फानन में मौके पर पहुंचे। घटना थांदला में शाम को हुई है।  

यह भी पढ़ें: मौत को ‘टक’ से छूकर आया वापिस: चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दांव पर लगा दी जिंदगी, पैर फिसलने से गिरा नीचे और फिर…

दरअसल, थांदला की पुरानी मंडी के समीप पद्मावती नदी के पास वाटर फिल्टर प्लांट है। शुक्रवार को इस प्लांट में अज्ञात कारणों के चलते गैस रिसाव हो गया। यह गैस क्लोरीन गैस है जो पानी को शुद्ध करने में काम आती है। गैस रिसाव के बाद लगभग 1 किलोमीटर के क्षेत्र में तेज बदबू फैल गई जिससे कुछ नागरिकों को आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। 

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स रिटायर्ड डॉक्टर से ढाई करोड़ का सायबर फ्रॉड, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दबोचे 3 बदमाश, 22 दिन तक बनाया था बंधक

मौके पर फायर ब्रिगेड पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अमला पहुंच गया है। नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी स्थिति संभाले हुए हैं। गैस रिसाव किस कारण से हुआ है अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m