CM Announces Compensation : भुवनेश्वर. ओडिसा के मलकानगिरी जिले में बीती रात सड़क में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना पर सीएम मोहन चरण मांझी (CM Mohan Charan Majhi) ने गहरा दुख जाताया, साथ ही पीड़ितों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की भी घोषणा की है.

सीएम माझी का एक्स पर पोस्ट
दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग 326 पर एमवी-7 गांव के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक चालक और दो सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में से एक एमवी-86 के पद्मगिरि क्षेत्र का निवासी है, जबकि अन्य दो की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घटना से बस चालक मौके से फरार हो गया.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- मां बम्लेश्वरी के दर्शन की अधूरी रह गई इच्छा, 100 सीढ़ियां पहले 67 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम
- भाजपा के सेवा, संकल्प अभियान को लगा बड़ा झटका, इस नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी सदस्यता…
- ट्रंप की हरकतों से तंग आया कनाडा, अब अमेरिका को छोड़ अब EU के साथ जाएगा ; नई सिक्योरिटी काउंसिल में भी हो सकता है शामिल
- अमेरिका ने भारत को धमकी दीः रूसी तेल खरीदने पर कहा- रवैया सुधारो, कहीं और से तेल खरीदो
- BREAKING NEWS : भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को खदान के मुद्दे पर दी खुली बहस की चुनौती, जानिए सीएम साय ने क्या कहा ?



