लुधियाना. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना में रोड शो करेंगे। यह रोड शो आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की लुधियाना पश्चिमी विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। रोड शो में पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह सैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशू को 10,637 वोटों के अंतर से हराया। पहले दौर से लेकर अंतिम दौर तक उनकी बढ़त बरकरार रही। इस जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ अमन अरोड़ा और कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस जीत को पंजाब की जनता का AAP सरकार के काम पर भरोसा बताया। उन्होंने कहा, “पंजाब के लोगों ने एक बार फिर हमारी सरकार के काम को मंजूरी दी है। यह जीत दर्शाती है कि AAP पंजाब में जनता के हित में काम कर रही है।”
केजरीवाल ने लुधियाना जीत के बाद राज्यसभा सीट को लेकर चल रही अटकलों पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, “मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति यह तय करेगी कि इस सीट पर कौन उम्मीदवार होगा।”
- MP Morning News: दिल्ली और वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर होगी शुरू, राजधानी में सरप्राइज फ्लैग मार्च, भोपाल के 15 इलाकों में बिजली रहेगी गुल, दतिया में रतनजोत बीज खाने से 4 बच्चे बीमार
- National Morning News Brief: केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला; 80% पाकिस्तान गे; विदेशी मुद्रा भंडार में 10.29 अरब डॉलर की गिरावट; ‘शीशमहल’ में राघव चड्ढा के साथ हुई थी मारपीट
- 05 April History : एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत, नमक कानून तोड़ने डांडी पहुंचे थे महात्मा गांधी, नक्सली हमले में दंतेवाड़ा में CRPF के 73 जवानों की मौत…जानें आज के दिन की प्रमुख घटनाएं…
- सावधान! बिहार के 12 जिलों में आज बरसेगी आफत, 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल
- बारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार को बारामती से निर्विरोध जिताएं, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की सभी दलों से अपील

