मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर (चंपावत) स्थित कैंप कार्यालय में स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना. जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि हर समस्या का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का सतत प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो. जनसेवा और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है.
इसके बाद सीएम उपजिला अस्पताल टनकपुर पहुंचे. यहां उन्होंने आधुनिक चिकित्सा मशीनों का लोकार्पण करने के साथ ही एडवांस कार्डिएक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना. चिकित्सकों व संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और जनोपयोगी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें : चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, तीर्थयात्रियों को हर सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
इससे पहले सीएम पंतनगर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेले और कृषि उद्योग प्रदर्शनी में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि हमारे किसान भाई केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के नायक हैं, जिनका परिश्रम और समर्पण प्रेरणादायक है. प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है, कृषि उपकरणों की खरीद के लिए फार्म मशीनरी योजना के अंतर्गत सब्सिडी दी जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

