बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. एक दिन पहले कार्डियक अरेस्ट आने पर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है.
उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘भारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन अत्यंत दुःखद है. स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले जी के निधन से देश ने संगीत क्षेत्र की महान विभूति खो दी है. आशा जी ने 6 से ज्यादा दशकों तक अपने सुरों से संगीत की दुनिया को समृद्ध किया. अपने अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण सहित अनेक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.’
इसे भी पढ़ें : Run for Awareness : नशामुक्त उत्तराखंड के लिए दौड़े हजारों युवा, सीएम धामी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
16 साल की उम्र में घर से भागकर की थी शादी
आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं. जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी. 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने बड़ी बहन लता के 31 साल के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से भागकर शादी की थी. लता जी और उनका परिवार इस शादी के सख्त खिलाफ था. इसके कारण उन्होंने आशा से लंबे समय तक बातचीत बंद कर दी थी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

