MP Morning News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। जहां वे बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी संभव हैं।

लाइसेंस रिन्यूअल नहीं होने वाले अस्पतालों पर सख्ती

भोपाल CMHO में 6 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। समय सीमा में लाइसेंस रिन्यूअल नहीं करने के चलते 1 अप्रैल से अस्पताल संचालित नहीं कर सकेंगे। जहरा अस्पताल, सरदार पटेल अस्पताल, राय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हेल्थ केयर हॉस्पिटल, भगवती गौतम अस्पताल और सचिन ममता अस्पताल को नोटिस दिया गया है।

मंत्रालय कर्मचारी करेंगे आंदोलन

मंत्रालय अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपात बैठक कर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। अधिकारी-कर्मचारियों की चौथा समयमान वेतनमान की मांग है। 19 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। आपकों बता दें कि विधानसभा, राजभवन, मंत्रालय कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान नहीं मिला है।

इंदौर में मेयर इन काउंसिल की बैठक आज

इंदौर में आज गुरुवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक होगी। जिसमें निगम कमिश्नर समेत एमआईसी मेंबर और अधिकारी शामिल होंगे। इस मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

LPG की कमी की आंच घरों के किचन में पहुंची

मध्य प्रदेश में बीते 3 दिन से प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। वहीं अब घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। ऑयल कंपनियों ने 15 प्रतिशत गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है, जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी।

विश्व किडनी दिवस आज

विश्व किडनी दिवस हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। यह एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है। जो किडनी के महत्व पर जोर देता है और दुनियाभर में किडनी की बीमारियों और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की आवृत्ति और प्रभाव को कम करने की कोशिश करता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m