शब्बीर अहमद, भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने अनूपपुर की घटना पर दुख जताया हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को मुआजवा देने का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान (संबल योजना) से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। रेड क्रॉस से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 2-2 लाख और रेडक्रॉस से 50-50 हजार की राशि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- कल कोतमा, अनूपपुर में हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 4-4 लाख, संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख एवं रेडक्रॉस से 1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 2-2 लाख एवं रेडक्रॉस से 50-50 हजार राशि दी जाएगी। राज्य सरकार प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर से दिवंगतों की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

ये भी पढ़ें: BREAKING: MP के कोतमा में 4 मंजिला होटल ढहा, 2 की मौत, 4 लोग मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

गौरतलब है कि अनूपपुर के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार को अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई थी। बताया गया कि इस इमारत में होटल का संचालन हो रहा था। हादसे के समय इमारत के बगल में निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिसके चलते यह घटना होना माना जा रहा है। मानी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, कोतमा पुलिस, नगर पालिका और एसईसीएल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मलबे के नीचे दबे हुए लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। वहीं प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m