दीपक उपाध्याय, महू। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महू में विकास कार्यों का पिटारा खोलते हुए महू विधानसभा को करोड़ों रुपए की सौगात दी। सीएम ने सबसे पहले आजाद चंद्रशेखर सरोवर और नानाजी देशमुख की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद सभा स्थल पहुंचे जहां उन्होंने लाडली बहनों पर पुष्प वर्षा की। 

सभा को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने महू को नए 100 बैड वाले अस्पताल के साथ ही महूगांव नगर परिषद को नगरपालिका बनाने की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में शासकीय स्कूलों में ताटपत्ती भी नहीं होती थी। 

मुख्यमंत्री ने महु नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने के लिए भी घोषणा भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे सभा स्थल में लाड़ली सेना भी मौजूद थीं जो अपने हाथ में तलवार लिए थीं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m