भोपाल। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘India AI Impact Summit’ में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए। इसे लेकर भाजपा भड़क उठी और कांग्रेस को जमकर घेरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर कहा कि कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी विचारधारा एक बार फिर उजागर हुई है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम, नई दिल्ली में चल रहे ‘India AI Impact Summit 2026’ में देश की उपलब्धियों के बीच कांग्रेसियों द्वारा किया गया हंगामा, देश की प्रगति से उपजी बेचैनी का प्रतीक है। जब दुनिया, भारत की तकनीकी क्षमता को स्वीकार कर रही है, तब कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय मंचों को विवाद का अखाड़ा बना रही है।
सीएम ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख को चोट पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। ये नया भारत है, जो अब पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। विकास की यात्रा को अराजकता की राजनीति रोक नहीं सकती।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


