MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम बुधवार की सुबह 09.55 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। 10.45 बजे जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। “कृषि मंथन 2026” कृषि के लिये राज्य स्तरीय विचार मंथन कार्यशाला में शामिल होंगे। 12.30 बजे मानस भवन में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 01.45 बजे साकेत वाटिका में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 02.30 बजे जबलपुर से भोपाल वापस लौटेंगे।

भिंड-मुरैना के दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज भिंड मुरैना के दौरे पर रहेंगे। जहां वे दोनों जिलों में जिला बैठक, जिला जनप्रतिनिधि बैठक व टोली बैठक को संबोधित करेंगे। खंडेलवाल सुबह 10 बजे मुरैना जिले में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों, सुबह 11.30 बजे छोटी टोली और दोपहर 2 बजे भिण्ड जिले में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं शाम 6 बजे छोटी टोली की बैठक को संबोधित करेंगे।

UCC को लेकर तैयारियां तेज

मध्यप्रदेश में यूसीसी को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। डॉ मोहन सरकार प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग तैयारियों में जुट गया है। सीएम डॉ मोहन ने मंगलवार को मंत्रियों की बैठक में निर्देश दिए हैं। यूसीसी को लेकर एक राज्य स्तरीय कमेटी भी बनेगी। बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले एमपी में UCC लागू करने की तैयारी है।

आज से शुरू होंगे अंबेडकर जयंती को लेकर कार्यक्रम

एमपी में 8 से 14 अप्रैल तक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। सभी जिला मुख्यालयों और विकासखंड स्तर पर आयोजन होंगे। वहीं भिंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संत रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2027 तक पूरे प्रदेश में सामाजिक समरसता कार्यक्रम होंगे।

TET के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन आज

टीईटी के विरोध में आज शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। प्रदेशभर के शिक्षक DPI के बाहर जुटेंगे। जहां TET परीक्षा आदेश निरस्त करने की मांग की जाएगी। शाम 4 बजे बड़ी संख्या में हल्लाबोला जाएगा। शासन से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर शिक्षकों की परीक्षा के आदेश, डेढ़ लाख से ज़्यादा शिक्षक प्रभावित होंगे।

कल से शुरू होगी गेहूं खरीदी

मध्य प्रदेश में कल से गेहूं खरीदी शुरू होगी। पहले छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश में 19 लाख से ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं 3627 उपार्जन केंद्र तैयार किए गए है। इस बार 2585 प्रति क्विंटल 40 रुपये बोनस से समर्थन मूल्य मिलेगा।

कल कलेक्टर कार्यालय घेरेगी कांग्रेस

एमपी कांग्रेस 9 अप्रैल को प्रदेशभर में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। इस दौरान किसानों की उपज और गेहूं खरीदी में देरी समेत कई मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m