कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में आज से संभागीय हाट बाजार में “आजीविका मार्ट” की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका वर्चुअली शुभारंभ किया। आजीविका मार्ट में संभाग भर के स्व-सहायता समूहों के आकर्षक प्रोडक्ट्स बिक्री के लिये मौजूद रहेंगे। खास बात यह भी रही कि जिले के भितरवार की रहने वाली ज्योति सीएलएफ को आजीविका एक्सप्रेस वाहन भी मिला।
दरअसल ग्वालियर फूलबाग के पास स्थित संभागीय ग्रामीण हाट बाजार में स्व-सहायता समूहों की दीदियों के उत्पादों को शहरवासियों के साथ ही ई-कॉमर्स पर उपलब्ध कराने के लिये “आजीविका मार्ट” शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के आजीविका मार्ट का वर्चुअली जुड़कर शुभारंभ किया। आजीविका मार्ट में ग्वालियर संभाग के सभी जिलों के स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पाद बिक्री के लिये मौजूद रहेंगे, जिनमे जैकेट,मसाले, शहद, गमले, खाद्य तेल, कलाकृतियां, टेडीवियर खिलौने,जैविक दालो सहित एक से बढ़कर एक उत्पाद मौजूद रहेंगे।
इस कदम से स्व-सहायता समूहों को देश ही नहीं वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के लिये प्रभावी कदम उठाए गए हैं। आपको बता दे कि हाट बाजार में 27- 28 फरवरी को लगेगा “होली के रंग, आजीविका के संग” होली मेला भी आयोजित किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


