भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का ऐलान किया है। वहीं उड़द की खरीदी पर 600 रुपए देने देने की घोषणा भी की है। साथ ही पंजीयन तिथि भी 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। सीएम ने लिखा, ‘राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। आज भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किये। राज्य सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस प्रदान करेगी। गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च की जा रही है।’
सीएम ने आगे बताया कि उड़द खरीदी पर 600 रुपए प्रति क्विंटल के बोनस की घोषणा की गई है। किसान उड़द लगाएं, ताकि ठीक से उनको इस बोनस का लाभ मिले और अगली फसल की तैयारी भी हो जाए। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदान करेंगे, ताकि रात के समय बिजली से सिंचाई के कारण होने वाले संकटों से बचा सकें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

