सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। सीएम डॉ मोहन यादव नवग्रह शक्ति पीठ पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मंच के माध्यम से रामचरित मानस के श्लोक पर प्रकाश डालते हुए भगवान राम और लक्ष्मण के जीवन काल का वर्णन किया। वहीं सीएम ने कथा वाचक कवि कुमार विश्वास का स्वागत किया। इस दौरान खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार महाशिवरात्रि पर ग्वालियर जिले के डबरा पहुंचे। जहां उन्होंने नवग्रह शक्ति पीठ पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की। यहां पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सीएम डॉ मोहन को मंच पर फूल माला पहनाई और शॉल श्रीफल देकर स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री नवग्रह शक्तिपीठ की तारीफ की और कहा कि क्षेत्र को डेवलप करने में मंदिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नवग्रह मंदिर के किए दर्शन
सीएम डॉ मोहन ने नवग्रह मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि डबरा में निर्मित यह नवग्रह शक्तिपीठ एक अद्भुत धाम है। आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डबरा के शक्तिपीठ में उपस्थित होना सौभागय का विषय है। कुमार विश्वास का किया अभिनंदन
उन्होंने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्र ने इस नवग्रह शक्तिपीठ का निर्माण कर अद्भुत और प्रेरणादायी संकल्प को साकार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुमार विश्वास का अभिदनंदन करते हुए कहा कि उन पर मां सरस्वती की कृपा सदैव बरसती है। वे समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं।
भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि इतना समृद्ध राज्य छोड़कर संसाधनों के अभाव में भी दो राजकुमारों के रामराज्य का स्वप्न देखना साहस, धैर्य और आदर्श का प्रतीक है। भगवान राम ने स्वयंवर के समय विराट रूप के दर्शन करवाए, जिसके साक्षी दुनिया के अनेक शासक भी थे। निश्चित ही यह प्रसंग युवा शक्ति के समाजहित में उपयोग की दृष्टि से भी अध्ययन और शोध का विषय है।
नरोत्तम मिश्रा ने किया सम्मान
वहीं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डबरा में इस प्रकल्प के पूर्ण होने और संतों के समागम का अवसर सौभाग्य की बात है। सीएम ने डबरावासियों की भावना का सम्मान करते हुए सहभागिता की है। डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों को साफा बांधकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान भी किया। कवि कुमार विश्वास ने कथा वाचन ने अनेक पौराणिक प्रसंग सुनाए। इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा समेत जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


