MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 12:25 बजे रवींद्र भवन पहुंचेंगे। दोपहर 1:20-2:30 बजे सीएम हाउस में किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। दोपहर 2:35-3:00 बजे अभिनंदन कार्यक्रम, दोपहर 3:30 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:20 बजे इंदौर के काईलाइन रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। शाम 5:35 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। रात 8:45 बजे भोपाल के होटल वाना ग्रीन (नीलबड़) जाएंगे।
बीजेपी का दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान
एमपी में बीजेपी का आज से दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान शुरू होगा। इसके जरिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग देगी। AI, सोशल मीडिया, वर्क कल्चर जैसे कुल 14 विषयों पर 24 घंटे की ट्रेनिंग होगी। सुबह 11 बजे से भोपाल के रविंद्र भवन में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे।
सभी जिलों से बुलाए गए दो-दो प्रशिक्षक
एमपी के सभी जिलों से दो-दो प्रशिक्षक बुलाए गए है। 24 घंटे के गहन प्रशिक्षण सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सोशल मीडिया, नमो ऐप और संगठन ऐप पर विशेष फोकस रहेगा। तकनीक का उपयोग कर पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना उद्देश्य होगा। प्रत्येक जिले के दो-दो प्रशिक्षक मंडल में जाकर ट्रेनिंग देंगे। वहीं प्रदेश के 1313 मंडलों में 9 मार्च से यह प्रशिक्षण शुरू होंगे।
MP में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल-डीजल और LPG
मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर्याप्त मात्रा में है। यह जानकारी ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने खाद्य अपर मुख्य सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी को गुरुवार को मंत्रालय में की गई पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान दी हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा के निर्देश दिये थे। मीटिंग में ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान खपत को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
महिला दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम
8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर “अधिकार, न्याय और कार्यवाही” की थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम स्वर्ण जयंती सभागार में शुक्रवार 6 मार्च को किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया को सरल, सुलभ बनाना, समाज में सुरक्षा और सम्मान का वातावरण मजबूत करना है। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर संवाद और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें घरेलू हिंसा कानून की जानकारी, न्याय चौपाल के माध्यम से कानूनी सहायता के मॉडल, मानसिक स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

