राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के लिए नए प्रोटोकॉल जारी किए हैं, जिसमें सभी छह छंदों को पूर्ण सम्मान के साथ गाने और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले बजाने का प्रावधान किया गया है। इस फैसले का स्वागत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया है।
READ MORE: बजट सत्र के पहले सियासत: PCC चीफ ने CM को लिखा पत्र, कांग्रेस ने उठाया प्रदेश की आर्थिक स्थिति का मुद्दा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “आज जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हमारे राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ के लिए नए प्रोटोकॉल जारी किए हैं, जिसमें सभी छह छंदों को पूर्ण सम्मान के साथ गाने और राष्ट्रीय गान से पहले बजाने का प्रावधान है, तो मेरा हृदय गर्व से भर उठता है। यह न केवल बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना को सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति उस अनंत प्रेम और बलिदान की याद दिलाता है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं को प्रेरित किया।
‘वन्दे मातरम’ हमारे दिल की धड़कन है, हमारे रक्त की पुकार है – यह वह गीत है जो हमें याद दिलाता है कि भारत माता की सेवा में हमारा जीवन समर्पित है। यह राष्ट्रगीत हमारी एकता का प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर इस पवित्र गीत के माध्यम से राष्ट्र की सेवा का संकल्प लें – जय हिंद, जय भारत, वन्दे मातरम!”
READ MORE: महाकाल की नगरी उज्जैन को मिलेगा आयुर्वेद का एम्स: वन मेले के शुभारंभ अवसर पर सीएम डॉ मोहन ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश में इस निर्णय का त्वरित और पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा। गौरतलब है कि नए दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ के पूरे छह छंदअनिवार्य होंगे, और सभी को खड़े होकर सम्मान देना होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


