MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली में इंडिया एआई (AI) इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे। वे सुबह 10 बजे समिट में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4.15 बजे दिल्ली से भोपाल वापस पहुंचेंगे। राजधानी में 4:30 बजे निजी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं शाम 6:30 बजे भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खजुराहो नृत्य समारोह और कृषि प्रदर्शनी से जुड़ेंगे।

विधानसभा बजट सत्र का पांचवां दिन

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। सदन में शुक्रवार को ध्यानाकर्षण में 10 मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। सोलर पंप पर 90 फीसदी सब्सिडी, नाबालिक बच्चियों के लापता होने के मामला, धार में छात्रों को फर्जी केस दर्ज, दैनिक वेतन भोगी, स्थाई कर्मचारी को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन देने की मांग पर ध्यानाकर्षण लगाया गया है। ग्वालियर कृषि विद्यालय में भर्ती निरस्त करने की मांग समेत कई और बिंदुओं को लेकर भी चर्चा होगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश में कई बिंदुओं को लेकर सीएजी की रिपोर्ट पेश करेंगे। स्टेट फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन 2025 का वार्षिक प्रतिवेदन पेश करेंगे। वहीं बजट पर चर्चा के लिए समय तय हुआ है।

ये भी पढ़ें: MP विधानसभा बजट सत्र: कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष से कहा- “औकात में रहो”, अदाणी मुद्दे पर हंगामा; CM ने मांगी माफी, सिंघार ने पूछा- नई लाड़ली बहनों का पंजीयन क्यों बंद?

‘औकात’ पर सियासी संग्राम

सदन में कैलाश विजयवर्गीय के उमंग सिंघार को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। युवा कांग्रेस दोपहर 12:30 बजे पीसीसी के सामने विरोध जताएगी और कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन करेगी। वहीं कांग्रेसी, मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। आपको बता दें कि विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि “औकात में रहो” वहीं सीएम ने मंत्री की ओर से माफी मांगी थी।

ये भी पढ़ें: ओबीसी मामले में सीएम डॉ मोहन का बड़ा बयान: बोले- जनगणना रोकने का कलंक कांग्रेस के माथे, प्रशिक्षण के दम पर 16 नगर निगम चुनाव बीजेपी जीती

1 मार्च को भोपाल में नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड की बैठक

1 मार्च को भोपाल में नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड की बैठक होगी। केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग में मध्य प्रदेश में नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व से जुड़े हुए 11 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की अनुमति को लेकर चर्चा होगी। 28 फरवरी को श्योपुर में अफ्रीका से 8 चीते लाये जाएंगे। केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव चीतों को रिलीव करेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m