भोपाल। साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। साथ ही कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम ने दी बधाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी है। सीएम ने पोस्ट कर कहा, ‘आपको ‘राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग’ का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। आपके कुशल नेतृत्व और दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित ही आयोग को मिलेगा और पिछड़ा वर्ग के हितों का संरक्षण होगा। आपके यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामना करता हूं।’
पदभार ग्रहण करने के बाद पीएम-राष्ट्रपति को किया धन्यवाद
बता दें कि साध्वी निरंजन ज्योति ने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित यह दायित्व प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का यह संकल्प है कि पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्राप्त हों। इसी भावना के साथ आयोग कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।’
साध्वी निरंजन कौन हैं ?
साध्वी निरंजन ज्योति उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की एक प्रमुख नेता हैं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के पटेवरा गांव में हुआ था। उनके ताल्लुक निषाद समुदाय से है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

