छिंदवाड़ा/भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में 10 यात्रियों काल की गाल में समा गए। जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए। जिनमें पांच से छह लोगों की हालत गंभीर है। इस हादसे पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है। वहीं मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इसके अलावा सीएम ने सभी घायलों का नि:शुल्क इलाज करने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, एक बस छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी, जिसमें 47 लोग सवार थे। बताया गया कि बस उमरानाला और सिमरिया के पास एक गाड़ी को ओवरटक कर रही थी। इस दौरान सामने से लहसुन से भरा पिकअप आ रहा था, जिससे बस टकरा गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में छह पुरुष, तीन महिला और एक बच्चा शामिल है। वहीं पांच लोग गंभीर है, जिसमें एक को नागपुर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा: 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल; वीडियो आया सामने

भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक जताया हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी घायलों का फ्री में इलाज किया जाएगा। सीएम डॉ मोहन ने बताया कि भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया हैं, जहां से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की भ्रामक खबरे फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, राजधानी में SOP लागू; सोशल मीडिया पर 24×7 पैनी नजर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m