प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान स्वर्गीय गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी श्रद्धांजलि दी। विगत दिवस कनाडा में गुरकीरत सिंह मनोचा की असामयिक मृत्यु हो गई थी। उनके पार्थिव शरीर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के प्रयासों से कनाडा से भारत लाया गया है।

मुख्यमंत्री का बयान 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शासन प्रदेशवासियों के सुख-दुख के हर पल में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बाबा महाकाल से स्वर्गीय गुरकीरत सिंह मनोचा के परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

अन्य नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

14 मार्च को कनाडा में हुई थी हत्या

गुरकीरत सिंह मनोचा की 14 मार्च 2026 को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन (ब्रिटिश कोलंबिया) में कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही परिजन शव को उज्जैन लाने के लिए प्रयासरत थे। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m