MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज इंदौर जिले के दौरे पर रहंगे। जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुनेंगे।
CM के आज के कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार सुबह 10:15 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:40 बजे देवी अहिल्या बाई होलकर विमानतल इंदौर के टर्मिनल-1 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे “मन की बात” कार्यक्रम सुनेंगे। सुबह 11:40 बजे स्कीम नं. 78 पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12:25 बजे दशहरा मैदान में “संकल्प से समाधान शिविर” में भागीदारी, दोपहर 2:15 बजे सिहासा आईटी पार्क में इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3:20 बजे बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:10 बजे को गोम्मट गिरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:35 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
बूथों पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’
आज बूथों पर ‘मन की बात’ सुनी जाएगी। प्रदेशभर में बूथ स्तर पर आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर में मौजूद रहेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भोपाल बूथ पर श्रवण करेंगे। बीजेपी कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सुनेंगे।
भोपाल में गैस सिलेंडर को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई
राजधानी भोपाल में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जवाहर चौक व घोड़नक्कास में अवैध गैस सिलेडर रीफिलिंग पॉइंट और अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण के खिलाफ एक्शन लिया है। घोड़नक्कास क्षेत्र में लक्ष्मी टॉकीज़ गली में अल कैटरिंग संचालक अब्दुल रहमान के निवास खजूरी गली पर दबिश दी। निरक्षण के दौरान 28 सिलिंडर मिले। जिसमें 15 नग घरेलू, 9 नग व्यवसायिक सिलेंडर, 4 नग 5 केजी के शामिल है। वहीं कैटरिंग दुकान में 30 नग गैस सिलेंडर जिसमें से 12 नग व्यावसायिक और 18 नग छोटे 5kg क्षमता के गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण पाया गया।
जवाहर चौक स्थित ए 1 इलेक्ट्रिकल्स की जांच में घरेलू गैस सिलेंडर से लोकल गैस सिलेंडर में पीतल बंसी का प्रयोग कर गैस का अंतरण पाया गया। दुकान संचालक शाहिद से 3 नग घरेलू सिलेंडर, जिसमें 1 नग लोकल और 4 नग पीतल बंसी जब्त की गई। दोनों ही मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही पुलबोगदा में सलमान खान से घरेलू प्रबल का गैस सिलेंडर भरा हुआ देने पर अधिक कीमत वसूलते हुए सालिक कुरैशी को पाया गया। इस मामले में कालाबाजारी किए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
बसपा के पूर्व विधायक का निधन
चित्रकूट से पूर्व बसपा विधायक गणेश बारी का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने रीवा में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से किडनी, हार्ट और शुगर जैसी कई बीमारियों से पीड़ित थे। गणेश बारी के निधन की खबर से चित्रकूट के साथ ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
आज से दिगंबर जैन समाज का महावीर जयंती महोत्सव
दिगंबर जैन समाज का आज से महावीर जयंती महोत्सव शुरू होगा। चार दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा, महाआरती और वात्सल्य भोज के साथ एक अप्रैल को कुष्ठधाम में महोत्सव का समापन होगा। 1008वें तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक विविध धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पंचकोसी यात्रा आज से
एकादशी के अवसर पर रविवार सुबह 5:30 बजे अहिल्या घाट से पांच दिवसीय महिष्मती पंचकोसी यात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा का पहला पड़ाव चोली, दूसरा जलूद, तीसरा कसरावद और चौथा जलकोटी में होगा। वहीं हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल को नगर में यात्रा का समापन होगा।
ग्वालियर में तीन दिन का अग्नि सुरक्षा मेला
ग्वालियर जिले में आज से तीन दिन का अग्नि सुरक्षा मेला शुरू होगा। जहां फायर सेफ्टी इक्विपमेंट का लाइव एक्शन देखने को मिलेगा। शाम 5:30 बजे मेले का उद्घाटन होगा, जो 31 मार्च तक चलेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

