रिश्वतखोर तहसीलदार पर कार्यवाही के बाद उसके पक्ष में सभी तहसीलदारों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल 7 मार्च तक की जाएगी लेकिन इन सबके बीच में मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद सख्त रवैया में नजर आए हैं। उन्होंने तहसीलदारों को पर नाराजगी जताई है और अब छुट्टी मनाने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने हड़ताल पर बैठे तहसीलदारों के लिए ट्वीट किया है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट पर लिखा है कि, “तहसीलदार अपने भ्रष्ट साथियों के पक्ष में हड़ताल पर जा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार रिश्वतखोरी के सख्त खिलाफ है। आम लोगों को शर्मिंदगी से बचाने के लिए दूसरे तहसील अधिकारियों को तहसील के सभी कामों की जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि लोगों के काम न रुकें। तहसीलदारों को सामूहिक छुट्टी मुबारक। लेकिन छुट्टी के बाद कब और कहां ज्वाइन करना है, यह ये लोग तय करेंगे।”

आपको बता दें कि बीते दिन एक तहसीलदार रिश्वत के मामले में पकड़ा गया था जिस पर कार्रवाई की गई थी लेकिन इन सभी के बीच में सभी तहसीलदारों ने अपने काम से छुट्टी कर ली और हड़ताल पर बैठ गए। इस निर्णय से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है और लोगों का काम रुक रहा है। लोगों की तकलीफ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दूसरे तहसीलदारों को काम पर लगा दिया है।
- भागलपुर में डाक विभाग की डिजिटल पहल, ई-ऑफिस से बढ़ेगी रफ्तार, फरवरी तक पूरी होगी प्रक्रिया
- रायपुर से भिलाई-दुर्ग के बीच ट्रैफिक होगा फास्ट : सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर बनेंगे ग्रेड सेपरेटर, निर्माण के लिए 77.36 करोड़ रुपये स्वीकृत
- CG News : हंसिया लेकर घर में कैद हुई नाबालिग, पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
- साय सरकार का श्रमिकों को तोहफा : श्रम मंत्री देवांगन ने बटन दबाकर 9328 श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ की राशि की अंतरित
- समस्या, सुनवाई और समाधानः जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान का जनता को मिल रहा लाभ, 29,042 शिकायतों का हुआ निस्तारण


