Bihar Cabinet Meeting: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। आज सत्र के चौथे दिन सदन में बिहार बजट पर चर्चा होनी है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार (6 फरवरी) को कैबिनेट की अहम बैठक भी बुलाई है। सदन की कार्यवाही के बाद सीएम नीतीश कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक शाम 5 बजे पटना के 4, देशरत्न मार्ग स्थित संवाद कक्ष में आयोजित की जाएगी।
नीतीश सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
सरकार ने इस बैठक को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस कैबिनेट बैठक में सीएम नीतीश, दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्रिगण शामिल होंगे। इनके अलावा, राज्य के विकास आयुक्त, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव और सरकार के सभी विभागों के सचिवों को भी मौजूद रहने के लिए कहा गया है।
सदन की कार्यवाही के बाद होने वाली इस कैबिनेट बैठक में नीतीश सरकार राज्य के विकास, जनहित मुद्दों, शिक्षा, रोजगार समेत जुड़े अन्य कई अहम मुद्दों पर पड़ा फैसला ले सकती है।
चौथे दिन बजट पर होनी है चर्चा
बिहार विधानसभा के सत्र का आज शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को चौथा दिन है। सुबह 11 बजे से सदन के कार्यवाही की शुरुआत होगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट को लेकर सदन में अपनी बात रखेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव सदन में नीट छात्रा मौत केस, कानून व्यवस्था, रोजगार समेत अन्य मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। सत्र के तीसरे दिन यानी की कल गुरुवार को तेजस्वी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखी थी।
ये भी पढ़ें- अब CISF के हवाले होगी दरभंगा एयरपोर्ट की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


