कुंदन कुमार, पटना। नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नीतीन नबीन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहें। बता दें कि नामांकन के लिए बीजेपी और एनडीए के अन्य राज्यसभा उम्मीदवार भी विधानसभा में मौजूद और उनके नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

जदयू कार्यालय में तोड़फोड़

मुख्यमंत्री नीतीश को राज्यसभा भेजे जाने से जदयू कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और नारेबाज़ी की। इस दौरान टेबल पर रखे गए प्लेट और बर्तन को भी तोड़ डाला गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारे लगाए और उन्हें “चोर” बताया।

हमने पहले ही कहा था- तेजस्वी

नीतीश के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमने पहले कहा था, नीतीश दिल्ली जाएंगे। हमने कहा था नीतीश सीएम नहीं रहेंगे। मैंने सीएम बदलने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लाया गया। बीजेपी, जिसके साथ रही उसे तबाह किया। बीजेपी बिहार में RSS का मॉडल ला रही है। लेकिन इतना साफ है, जो भी बिहार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा वो रबड़ स्टाम्प होगा।

ये भी पढ़ें- ‘बिहार को धोखा दिया…’, CM नीतीश के राज्यसभा जाने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला, बोलीं- भुगतना पड़ रहा अपनों के साथ बेवफाई का नतीजा