CM Nitish: सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा के तहत आज गुरुवार (12 मार्च) को पूर्णिया के बाद कटिहार पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को कुल 410 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का सौगात देने का काम किया। सीएम नीतीश ने 229 करोड़ की लागत वाली 257 योजनाओं का उद्घाटन और 181 करोड़ की लागत वाली 186 नई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से लालू यादव के राज का जिक्र करते हुए जमकर निशाना साधा।

सीएम नीतीश ने कहा कि, 2005 से पहले लोग बिहार की हालत बेहद ही चिंताजनक थी। शाम होने के बाद लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकलते थे। उन दिनों समाज में हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद और तनाव का माहौल रहता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि, 24 नवंबर 2005 को जब हमारी सरकार बनी, तब से सूबे में कानून का राज स्थापित हुआ। अब न कोई भय है और न किसी प्रकार का सांप्रदायिक विवाद।

नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि, हमारी सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क निर्माण में बेहतर काम हुआ है। 2018 में हर घर में बिजली पहुंचाई गई और अब 50 लाख इच्छुक घरों में सोलर प्लांट लगाया जाएगा। सरकार ने दस लाख लोगों को रोजगार दिया है और अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, कि, पहले महिलाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं थी और समाज में भेदभाव प्रचलित था। अब पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को प्राप्त है। वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका योजना शुरू की गई। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और रोजगार के अवसर पा रही हैं।

सीएम नीतीश ने दोहराया कि, बिहार में अगले पांच वर्षों के लिए सात निश्चय योजना-3 लागू की गई है। महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, और आगे दो-दो लाख रुपये तक के सहायता पैकेज मिलेंगे। एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।

ये भी पढ़ें- दुखद: भगवान किसी के साथ ऐसा न करे… सुपौल में तेज रफ्तार ट्रक ने गर्भवती को रौंदा, महिला और अजन्मे बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत