CM Nitish: सीएम नीतीश ने आज रविवार (22 फरवरी) को पटना के निसरपुरा में स्थित ‘सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला’ के भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने फूलों की बड़ी माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

‘सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला’ का निर्माण पटेल (कुर्मी) नवजागरण न्यास द्वारा कराया जा रहा है। यह परिसर एक अतिथिशाला और क्लब के रूप में विकसित किया जाएगा, जो समाज के लोगों के ठहरने और सामुदायिक गतिविधियों के लिए होगा। परिसर में एक क्लब का भी निर्माण किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के लोगों के लिए एक आधुनिक और बहुउद्देश्यीय केंद्र विकसित करना है।

इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश के अलावा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधायक वशिष्ठ सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन समेत पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े व अन्य कई लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- U-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी का पटना में भव्य स्वागत, CM आवास में होगा सम्मान