Bihar Budget Session: पटना में कल सोमवार को सेवानिवृत्त दफादार और चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा आज बिहार विधानसभा में भी गूंजा। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की, जिसे लेकर सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला। इस बीच सीएम नीतीश कुमार अपनी जगह पर खड़े हो गए और कहा कि, हमलोग 2002 हैं, आप लोग कितने हैं …बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए आपलोग कभी कोई काम किए हैं क्या ?

सीएम नीतीश ने विपक्षी सदस्यों के तरफ भाई वीरेंद्र और कुमार सर्वजीत को इशारा करते हुए कहा कि, आपलोग बैठिए चुपचाप, आपलोग कितना हो गए हैं। जरा दिखिए। हमलोग अब तो 2002 (NDA विधायकों की संख्या) हो गए हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि, आप बेमतलब का नहीं बोलिए बैठिए चुपचाप। हम तो बैठे रहते हैं, आप लोगों का सुनते रहते हैं… अब आप लोग ऐसे बोल रहे हैं। यह कोई तरीका है। आपलोग कितना काम किए, पहले कितना काम होता था वह भी बताइए?

सीएम नीतीश यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, एक दो बार तो आप लोगों को गलती हम अपने साथ रखें, लेकिन आपलोग इधर-उधर करने लगे तो हम लोगों ने सोचा अब साथ नहीं रहना है, अब कभी हम आपलोगों को माफ नहीं करेंगे। आपकी सरकार ने कभी कोई काम किया है क्या। अरे आपकी सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया है। जो भी काम हुआ है, वह हमारे समय में हुआ।

इस दौरान उनके बगल में बैठे मंत्री विजय चौधरी ने उन्हें कहा कि, आप बैठ जाइए हो गया। अब आप मत बोलिए। हालांकि सीएम नीतीश अपनी बात कह ही रहे थे। बाद में विपक्ष के विधायकों ने जब शोर-शराबा बंद किया तो मुख्यमंत्री अपनी जगह पर बैठ गए।

ये भी पढ़ें- संजय सरावगी की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने दरभंगा पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यपाल समेत अन्य नेता भी हुए शामिल