कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार 19 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत मुंगेर और लखीसराय के दौरे पर रहेंगे। सीएम नीतीश इस दौरान दोनों जिलों के लिए विकास का पिटारा खोलते हुए कई परियोजनाओं की सौगात देने का काम करेंगे। इसके साथ ही वह सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुंगेर को 120 करोड़ की सौगात
सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा सबसे पहले मुंगेर पहुंचेगी, जहां वे जिले सर्वांगीण विकास हेतु लगभग 120 करोड़ की योजनाओं का सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान 32 करोड़ की 26 योजनाओं का शिलान्यास और 87 करोड़ की 52 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सीएम नीतीश जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। वहीं, इस मौके पर वह आयोजित जनसभा को भी संबोधित करने का काम करेंगे।
लखीसराय को 326 करोड़ का तोहफा
मुंगेर के बाद सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा का अगला पड़ाव लखीसराय होगा। जहां, वे जिले को 326 करोड़ की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री जिले में इस दौरान 118 करोड़ कि लागत से बने 117 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 208 करोड़ की लागत से बनने वाली 114 योजनाओं का शिलान्यास भी उनके कर कमलों द्वारा होगा। अन्य जिलों की तरह यहां भी सीएम नीतीश यहां भी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जनसभा को संबोधित करने का काम करेंगे।
इस मौके पर सीएम नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। उनके अलावा जदयू के भी कई मंत्री और स्थानीय नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
सम्राट बन सकते हैं अगले सीएम
बता दें कि सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार 20 मार्च के बाद कभी भी सीएम पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार के अगले और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सीएम नीतीश भी समृद्धि यात्रा के दौरान लगातार उन्हें आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं। कल जमुई में भी संबोधन के दौरान नीतीश ने सम्राट चौधरी के कंधों पर हाथ रखते हुए कहा था कि, अब सबकुछ इन्हें ही देखना है।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather Report: बिहार में मौसम के लुका-छिपी का खेल जारी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

