अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सीएम नीतीश आज मंगलवार 24 मार्च को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत रोहतास पहुंचेंगे, जहां वह जिले के विकास हेतु कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसे लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के विधायकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। जेडीयू तथा लोजपा (रामविलास) के भी विधायक लगातार कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर रहे हैं।
जिले को देंगे 480 करोड़ की सौगात
समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रोहतास के डेहरी में 159 करोड़ के 189 योजनाओं का उद्घाटन तथा 321 करोड़ के 129 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा डेहरी के एनीकट में वह विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। बाद में बीएमपी ग्राउंड में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक होगी। उसके उपरांत एक जनसभा को भी वह संबोधित करेंगे।
जिले के विधायकों ने जाहिर की खुशी
बता दें की सोन नदी में उपलब्ध सतही जल का उपयोग करने के लिए ‘इंटेक वेल’ के निर्माण स्थल का भी सीएम नीतीश निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बीएमपी ग्राउंड में हेलीपैड भी बनाया गया है। सीएम के यात्रा को लेकर जिले के करगहर सीट से जदयू विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा है कि, मुख्यमंत्री अपने समृद्धि यात्रा के तहत जिले को कई सौगात देने जा रहे हैं।
वहीं, डेहरी के लोजपा RV के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने भी सीएम के यात्रा को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि, डेहरी की जनता के लिए यह गौरव की बात है कि विधानसभा चुनाव के बाद सीएम का रोहतास जिला में पहला दौरा उनके विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने कहा कि, सीएम के दौरा से डेहरी को विकास के पंख लगेंगे।
कैमूर को देंगे 209 करोड़ की सौगात
रोहतास के अलावा सीएम नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ आज कैमूर भी पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले को कुल 209 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने का काम करेंगे। इस दौरान सीएम जिले के विकास हेतु 47 करोड़ की लागत वाली 43 योजनाओं का शिलान्यास और 162 करोड़ की 161 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, वह जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री आयोजित जनसभा को संबोधित करने का भी काम करेंगे।
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के संबोधन पर भड़के पप्पू यादव, बोले- तैयार रहने का क्या मतलब? यह एक कमजोर…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

