Nitish Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ आज बुधवार (25 मार्च) को बक्सर और भोजपुर जिले में पहुंचेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री दोनों जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा सीएम नीतीश जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर आयोजित जनसभा को संबोधित करने का काम करेंगे। सीएम नीतीश के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बक्सर को मिलेगी 592 करोड़ की सौगात
सीएम नीतीश ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत बक्सर जिले को 592 करोड़ की सौगात देंगे। इस दौरान वे जिले के विकास हेतु 486 करोड़ की 23 योजनाओं का शिलान्यास और 106 करोड़ की 41 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, वह जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री आयोजित जनसभा को संबोधित करने का भी काम करेंगे।
भोजपुर को 466 करोड़ की सौगात
बक्सर के अलावा सीएम नीतीश ‘समृद्धि यात्रा’ आज भोजपुर जिले में भी पहुंचेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भोजपुर को 466 करोड़ की विकास परियोजनाओं का सौगात देने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के सर्वांगीण विकास हेतु 269 करोड़ की 227 योजनाओं का शिलान्यास और 197 करोड़ की 494 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अन्य जिलों की तरह भोजपुर में भी सीएम नीतीश जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस मौके पर सीएम नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। उनके अलावा जदयू के भी कई मंत्री और स्थानीय नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
कल पटना में होगा यात्रा का समापन
समृद्धि यात्रा के पाचवें चरण में सीएम नीतीश 4 दिनों में कुल 6 जिलों का दौरा करेंगे। कल 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर में यात्रा रहेगी। वहीं, 26 मार्च को पटना में समृद्धि यात्रा का समापन होगा। खबरों के मुताबिक समृद्धि यात्रा के समापन होने पर नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद सीएम पद के चुनाव को लेकर एनडीए की बैठक और मंथन का दौर शुरू हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Chaiti Chhath 2026: उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ का हुआ समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

