CM Rekha Gupta Election Campaign In West Bengal: पश्चिम बंगाल के चुनाव अखाड़े में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी कुद गईं हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री ने बंगाल में अपनी पार्टी बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची। चुनावी रैली के दौरान उन्होंने बंगाल के लोगों से भाजपा को भारी मतों से जीताने की अपील की। दिल्ली सीएम ने लोगों से पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए विकास और परिवर्तन को वोट करने की मांग की।

ममता के गढ़ में दिल्ल सीएम रेखा गुप्ता ने चुनाव प्रचार की शुरुआत में, मां दुर्गा की आराधना, साहित्य, संगीत और साधना से समृद्ध बंगाल की पावन धरती को नमन किया। चुनावी प्रचार के दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल बदलाव को तैयार है। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से खड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के मेगा रोड शो में भी रेखा गुप्ता शामिल हुईं।

दिल्ल सीएम रेखा गुप्ता ने चुनाव प्रचार की शुरुआत में, मां दुर्गा की आराधना, साहित्य, संगीत और साधना से समृद्ध बंगाल की पावन धरती को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल अन्याय, हिंसा और तुष्टिकरण से मुक्ति चाहता है और अब परिवर्तन की ओर अग्रसर है। सेवा, सुशासन और विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को राज्य में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने चुनावी रैली के दौरान कहा कि यह जनसमर्थन पश्चिम बंगाल में परिवर्तन और प्रगति की बढ़ती आकांक्षा को दिखाता है। उन्होंने बंगाल के लोगों से भारी मतों से पार्टी को जीताने की अपील की।

विकास को चुने बंगाल की सरकार

रैली के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वक्त आ चुका है कि बंगाल के लोग परिवर्तन को चुने। सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि लोग अब भ्रष्टाचार और सरकार के अत्याचार से परेशान हो चुके हैं। बंगाल के जो हालात आज हैं, उसके लिए वर्तमान सरकार है। इस स्थिति से निजात पाने के लिए लोगों को मोदी की लीडरशिप वाली सरकार चुननी चाहिए। दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान ये भी कहा कि  उन्हें उम्मीद है कि बंगाल के लोग, टीएमसी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। 

तुष्टिकरण और हिंसा से मुक्ति चाहता है बंगाल

ख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल के अपने हालिया दौरे के दौरान बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नमन करते हुए राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर तीखा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने बंगाल की जनता की भावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल अन्याय, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति से पूरी तरह मुक्ति चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश अब एक बड़े परिवर्तन की ओर अग्रसर है। गुप्ता के अनुसार, बंगाल के लोगों में अब सेवा, सुशासन और विकास के प्रति एक नई उम्मीद जागी है, जिसे केवल भाजपा के नेतृत्व में ही पूरा किया जा सकता है।

ममता सरकार पर सीधा प्रहार

राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था और प्रशासन पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल की वर्तमान बदहाली के लिए पूरी तरह से ममता सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने जनता के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इस बार बंगाल की जनता ने टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने नारा दिया कि “ममता को बाहर करेंगे और मोदी सरकार लाएंगे”, क्योंकि बंगाल अब अराजकता की जगह शांति और उन्नति चाहता है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m