CM Rekha Gupta inaugurated Drainage Remodeling: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने कमर कस ली है। इस वर्ष बरसात का मौसम शुरू होने से पहले दिल्ली को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए योजनाएं शुरू हो गई है। दिल्ली सीएम ने 14 मार्च को ड्रेनेज रीमॉडलिंग की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने हैदरपुर मेन रोड पर (बस स्टैंड से डीए ब्लॉक, शालीमार बाग तक) स्टॉर्म वाटर ड्रेन के रीमॉडलिंग कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस काम से बरसात के समय जलभराव की समस्या कम होगी और सड़कें व आसपास का बुनियादी ढांचा भी मजबूत होगा।
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में जल निकासी सुधार, सड़क चौड़ीकरण और आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। इन योजनाओं के शुरू होने से से जलभराव की समस्या कम होगी, यातायात सुधरेगा और क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने हैदरपुर मेन रोड पर (बस स्टैंड से डीए ब्लॉक, शालीमार बाग तक) स्टॉर्म वाटर ड्रेन के रीमॉडलिंग कार्य का उद्घाटन किया। यह काम न्यू मास्टर ड्रेन प्लान 2025 के तहत किया जा रहा है, जिसमें आरसीसी ड्रेन बनाकर इलाके की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इस दौरान सीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, जल निकासी व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रोड नंबर 319, आरयूबी शालीमार बाग, चौधरी मेहर चंद मार्ग, रोड नंबर 320 और स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती मार्ग पर भी ड्रेनेज सुधार कार्य शुरू किए गए।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन
इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सहीपुर गांव चौपाल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन भी किया। यह केंद्र क्षेत्र के निवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने भगवान महावीर मार्ग और के. एल. बग्गा मार्ग पर मौजूदा स्टॉर्म वाटर ड्रेन के रीमॉडलिंग कार्य का भी उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत प्रीकास्ट फैक्ट्री निर्मित आरसीसी ड्रेन का निर्माण किया जाएगा, जो न्यू मास्टर ड्रेन प्लान 2025 के अनुरूप होगा। इस कार्य से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं में कमी आएगी।
यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी
सीएम ने शालीमार चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए स्लिप रोड के निर्माण और आरयूबी के आसपास यू-टर्न विकसित करने के कार्य की भी शुरुआत की। इस पहल से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और स्थानीय निवासियों तथा यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

