CM Rekha Gupta React On Delhi Uttam Nagar Murder Case: होली पर्व के दिन दिल्ली के उत्तम नगर में मासूम युवा की जघन्य हत्या कर दी गई थी। दिल्ली उत्तम नगर जघन्य हत्याकांड पर अब दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कहा प्रशासन को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए हैं कि सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए। इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली करार दिया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में मासूम युवा की जघन्य हत्या की यह घटना अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली हैष दिल्ली में इस प्रकार की जघन्य आपराधिक और हिंसक घटनाओं के लिए शून्य सहनशीलता की नीति है। इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रशासन को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए हैं कि इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएम ने कहा कि इस मामले में सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीय घटना करने का दुस्साहस न कर सके।

तरुण के परिवार ने अपना जवान बेटा खोया- रेखा गुप्ता
पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा- इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पूरी संवेदना, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैष मैं परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलवाने के लिए कार्रवाई करूंगी। तरुण के परिवार ने अपना जवान बेटा खोया है, उनके दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।
रंग की छींटें पड़ने पर शुरू हुआ था विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली के दौरान एक 11 वर्षीय बच्ची द्वारा फेंके गए पानी के गुब्बारे से रंग की छींटें पड़ने पर विवाद शुरू हुआ। माफी मांगने के बावजूद विवाद हिंसक हो गया। आरोपियों ने तरुण (26) को लोहे की रॉड, ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर घायल कर दिया, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाके में तनाव फैल गया, लोगों ने प्रदर्शन किया, वाहनों में आग लगाई और थाने का घेराव किया था। दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

