राजधानी में मॉनसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे समय रहते सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लें। मुख्यमंत्री ने खास तौर पर नालों की सफाई और गाद (सिल्ट) निकालने के काम को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि यह कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके।
सीएम ने उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा जहां हर साल जलभराव की समस्या ज्यादा रहती है। ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त इंतजाम किए जाएं ,पानी निकासी के वैकल्पिक उपाय तैयार हों संबंधित विभाग अलर्ट मोड में रहें मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव जैसी समस्या से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। यदि मिलकर काम किया जाए, तो मॉनसून के दौरान स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। बैठक में सीएम ने यह भी कहा कि अब ऐसी योजना बनाई जाए, जिसमें पानी निकालने के लिए पंपों पर निर्भरता कम हो और प्राकृतिक व स्थायी समाधान विकसित किए जाएं।
इस बैठक में Public Works Department, Municipal Corporation of Delhi, Delhi Metro Rail Corporation, New Delhi Municipal Council, Delhi Development Authority और Delhi Cantonment Board सहित अन्य संबंधित विभागों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सभी विभागों ने अपने-अपने स्तर पर तैयार किए गए एक्शन प्लान प्रस्तुत किए। इसमें खास तौर पर नालों से गाद (सिल्ट) निकालने का कार्य , नए नालों का निर्माण और मरम्मत जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के उपाय नियमित सफाई और रखरखाव जैसे बिंदुओं पर विस्तार से प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ काम करें और तय समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करें, ताकि मॉनसून के दौरान जलभराव की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।
सीएम ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों को मॉनसून से पहले, यानी 30 जून तक, अपने-अपने क्षेत्र के नालों से गाद निकालने का काम हर हाल में पूरा करना होगा। साथ ही, निकाली गई गाद को चिह्नित स्थानों पर ही पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वह दोबारा नालों में जाकर रुकावट न बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नालों की समय पर सफाई हो जाए, तो बारिश का पानी आसानी से बह सकेगा और सड़कों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। बैठक में यह भी सामने आया कि कई बार सड़कों, गलियों, बाजारों और कॉलोनियों में जमा कचरा नालियों के मुहाने को जाम कर देता है, जिससे पानी की निकासी रुक जाती है। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि नियमित सफाई सुनिश्चित करें, कूड़े को समय पर हटाया जाए , नालियों के मुहानों को साफ रखा जाए।
मिंटो रोड बना मिसाल
बैठक में मुख्यमंत्री ने पिछले साल के अनुभवों का जिक्र करते हुए मिंटो रोड का उदाहरण पेश किया। उन्होंने संतोष जताया कि जहां पहले हर साल पानी भरता था, वहां पिछली बार मॉनसून में जलभराव नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार निगरानी और समय रहते समस्याओं के समाधान की वजह से यह संभव हो पाया। संबंधित विभागों के अधिकारियों की मेहनत से मिंटो रोड का “दाग” मिटा और यह एक सफल मॉडल बनकर सामने आया।
सीएम ने स्पष्ट किया कि इस बार भी सभी विभागों को आपसी तालमेल और समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने यह भी माना कि कई बार विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण जलभराव की स्थिति पैदा होती है, क्योंकि एजेंसियां एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालती रहती हैं। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा सभी विभाग मिलकर काम करें जिम्मेदारी तय हो किसी तरह की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक मशीनों और तकनीक के उपयोग पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि जलभराव से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए जहां जरूरत हो, वहां आधुनिक मशीनों और उपकरणों की तुरंत खरीद की जाए। बैठक में Municipal Corporation of Delhi और New Delhi Municipal Council ने ऐसी मशीनों और उपकरणों की जानकारी भी साझा की, जिनका उपयोग जलभराव की स्थिति से तेजी से निपटने में किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अन्य विभागों को भी इन उपायों को अपनाने के निर्देश दिए।
सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जलभराव वाले हॉटस्पॉट्स की पहचान की जाए वहां पहले से ही विशेष इंतजाम किए जाएं ऐसी व्यवस्था हो कि बारिश के दौरान पानी तेजी से निकाला जा सके मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि मॉनसून आने से पहले ही सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं, ताकि बारिश के समय आपात स्थिति न बने और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
मैदान में सक्रिय रहेंगे अधिकारी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कि सभी अधिकारी अपने इंजीनियरों और फील्ड स्टाफ के साथ लगातार संपर्क में रहें, क्योंकि जलभराव की सही जानकारी और उसका समय पर समाधान करना बेहद जरूरी है। सीएम ने बताया कि बारिश के दौरान वह खुद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगी, ताकि जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजधानी में ऐसी व्यवस्था विकसित करनी होगी, जिससे पानी निकालने के लिए पंपों पर निर्भरता कम हो। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान पंपों के खराब होने या अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण अक्सर जलभराव की स्थिति बन जाती है।
सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाए सभी विभाग मिलकर ड्रेनेज मास्टर प्लान पर तेजी से काम करें उन्होंने यह भी माना कि कुछ इलाकों में पंप जरूरी हो सकते हैं, लेकिन पूरी व्यवस्था केवल उन पर निर्भर नहीं रह सकती। इसलिए दीर्घकालिक और स्थायी समाधान पर ध्यान देना होगा।
राजधानी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि अब अस्थायी उपायों से काम नहीं चलेगा। इसके लिए वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से दीर्घकालिक योजना बनाकर काम करना जरूरी है। सीएम ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य मॉनसून के दौरान दिल्लीवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है। इसके लिए ऐसी रणनीति तैयार की जा रही है, जो हर साल आने वाली बारिश में होने वाली परेशानी को जड़ से खत्म कर सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए स्थायी समाधान पर फोकस किया जाएगा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए दीर्घकालिक सुधार योजनाएं लागू की जाएंगी वैज्ञानिक तकनीकों और बेहतर प्लानिंग के जरिए ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा सीएम ने कहा कि सरकार अब केवल तात्कालिक उपायों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करेगी जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या न्यूनतम हो जाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

