UP PCS Final Result 2024: UPPSC PCS-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा, इंटरव्यू के बाद चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है. डिप्टी कलेक्टर, DSP, असिस्टेंट कमिश्नर पदों पर चयन हुआ है. चयन सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो गई है. जिसमें नेहा पांचाल ने परीक्षा में टॉप किया है. जबकि अनन्या त्रिवेदी को दूसरी रैंक मिली है. वहीं अभय प्रताप सिंह तीसरा, अनामिका मिश्रा को चौथा और नेहा सिंह को पांचवी रैंक मिली है. इस उपलब्धि के लिए सीएम योगी ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है.
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा ‘उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 में सफल सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई. यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अटूट लगन और दृढ़ अनुशासन की परिणति है. पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी प्रतिभा और निष्ठा के साथ ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण को नई गति प्रदान करेंगे और जनसेवा को अपने आचरण का आधार बनाएंगे. इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का हार्दिक अभिनंदन. सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं.’
इसे भी पढे़ं : ‘अपने भविष्य के सपनों में रंग भरें…’, CM योगी ने नौनिहालों के नाम लिखी पाती, कहा- हर बच्चा पढ़ेगा, हर बच्चा बढ़ेगा
बता दें कि राज्य के 75 जिलों में 22 दिसंबर, 2024 को प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई, 2025 तक की गई है. जिसका रिजल्ट 4 फरवरी, 2026 को आया था. जिसमें 2,719 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ था. चयनित उम्मीदवारों का 16 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक इंटरव्यू लिया गया। जिसके बाद 29 मार्च, 2026 को PCS-2024 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

