Asha Bhosle Passes Away. बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. एक दिन पहले कार्डियक अरेस्ट आने पर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. आशा भोसले के निधन पर पूरा बॉलीवुड और उनके चाहने वाले गम में डूब गए हैं. बॉलीवुड गायिका का कल (13 अप्रैल) अंतिम संस्कार होगा. सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

योगी ने एक्स पर लिखा ‘भारतीय संगीत जगत की स्वर-सम्राज्ञी, महान सुर-साधिका, ‘पद्म विभूषण’ आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है. उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं. उनके मधुर स्वर सदैव देश वासियों के मन में गूंजते रहेंगे. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!’

इसे भी पढ़ें : आशा भोसले का निधनः मशहूर गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, कार्डियक अरेस्ट आने पर एक दिन पहले भर्ती हुईं थी

आशा भोसले ने अपने करियर में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. उनके “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं. आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था.

16 साल की उम्र में घर से भागकर की थी शादी

आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं. जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी. 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने बड़ी बहन लता के 31 साल के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से भागकर शादी की थी. लता जी और उनका परिवार इस शादी के सख्त खिलाफ था. इसके कारण उन्होंने आशा से लंबे समय तक बातचीत बंद कर दी थी.