CM Yogi Japan Visit: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद अपने दो दिवसीय दौरे के लिए जापान पहुंच गए हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सीएम योगी ने जापान पहुंचने के बाद मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और डेटा यूनिट क्षेत्र में निवेश पर चर्चा की। सीएम योगी यहां अपने 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापान पहुंचने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। उनके साथ यूपी के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी दिखाई दिए। सीएम योगी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- ‘Landed in Tokyo, Japan.. उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार…’

जापान पहुंचने के बाद सीएम योगी ने टोक्यो में मित्सुई के मैनेजिंग ऑफिसर काजुकी शिमिजु और कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

सीएम योगी ने लिखा- ‘उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर सहित परिवर्तनकारी निवेश अवसरों का अन्वेषण करने के लिए मित्सुई एंड कं. को आमंत्रित किया,  जो राज्य के तेज औद्योगिक विस्तार के अनुरूप हैं। उत्तर प्रदेश की विकास धारणाओं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को मजबूत करने के लिए अवसंरचना परियोजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और औद्योगिक निवेश में सहयोग पर भी चर्चा की गई।

निवेश के लिए कंपनियों को किया आमंत्रित

सीएम योगी नेकोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड और उनकी टीम से भी मुलाकात की। बैठक में उन्होंने यूपी में लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउसिंग, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर चर्चा की। कंपनी को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया. जिससे भारत और जापान के बीच सहयोग और मज़बूत होगा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m