बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के सिरौली गौसपुर तहसील स्थित दुल्हदेपुर गांव पहुंचे। जहां वे रामजानकी मंदिर कुटी पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की जमीन ने केडी बाबू सिंह को जन्म दिया। बाराबंकी का युवा रोजगार को बाहर नहीं जाएगा। जिले में सरयू माता की कृपा बरस रही है।

गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि रामस्नेही घाट के पास बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। बाराबंकी का अतीत गौरवशाली रहा है। डबल इंजन की सरकार इसे और गौरवान्वित करेगी। ये सरकार जो बोलती है वो करती है। 2017 से पहले कोई सुरक्षित नहीं था। गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था,सरकार बदलते ही सारी अराजकता गायब हो गई।

READ MORE: ‘उंगली पकड़कर आए और अब गला दबाने लगे…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- मुगलों-अंग्रेजों ने भारत को तबाह कर दिया

राम सबके हैं इसमें भेद नहीं है

सीएम योगी ने बाबरी ढांचे को लेकर कहा कि कयामत का दिन कभी आना ही नहीं है। बाबरी ढांचे का पुनर्निमाण होना ही नहीं है, राम सबके हैं इसमें भेद नहीं है। कुछ अवसरवादी राम को भूल जाते हैं। हिंदूस्तान में कायदे से रहना सीखो, कानून कोई तोड़ेगा तो जहन्नुम का रास्ता मिलेगा। हम सब भारतीय एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें।