झारखंड को नक्सलमुक्त बनाने के अभियान के बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान खराब मौसम सुरक्षा बलों के लिए काल बन गया. मंगलवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक विशाल पेड़ गिरने से CRPF कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार शहीद हो गए.
पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान खराब मौसम ने एक जवान की जान ले ली. आंधी में पेड़ गिरने से घायल CRPF जवान राकेश कुमार ने इलाज के दौरान शहीद हो गए.
दरअसल, चाईबासा के सारंडा जंगल में CRPF की कोबरा बटालियन सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी बीच तेज आंधी और बारिश की वजह से एक विशाल पेड़ गिर गया. हादसे में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें बेहतर इलाज के लिए अगले दिन सुबह हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए.
सीआरपीएफ कैंप में आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, झारखंड पुलिस के आईजी अभियान माइकल राज, झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महता सहित कई अधिकारियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी. कोबरा 210 बटालियन के शहीद राकेश कुमार को रांची के सीआरपीएफ के 133 कैंप में श्रद्धांजलि दी गई.

श्रद्धांजलि के बाद जब शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके गृह जिला भेजा जाने लगा तब आईजी सीआरपीएफ, आईजी अभियान, आईजी जगुआर और डीआईजी जगुआर खुद आगे आये और पार्थिव शरीर को कंधा देकर उसे वाहन में रखा.

शहीद जवान राकेश कुमार सीआरपीएफ कोबरा बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत थे. वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिला के दाउदनगर में स्थित धमनी गांव के रहने वाले थे. इसके बाद उनके पार्थिव शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव बिहार के औरंगाबाद जिला भेजा गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

