शिशुओं की मालिश भारत में सदियों पुरानी परंपरा है. नियमित रूप से मालिश की जाए तो बच्चा स्ट्रॉंग होता गौ और उनकी हड्डियां भी मजबूत होती है. बच्चे के शरीर की मालिश के लिए सही तेल चुनना बच्चे के विकास के साथ हड्डियों, मांसपेशियों और संपूर्ण स्वास्थ्य विकास में मदद करता है. आमतौर पर लोग नारियल तेल या घी का इस्तेमाल बच्चों के शरीर की मालिश के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इन दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर होता है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं.

नारियल तेल के फायदे

  1. त्वचा को ठंडक और नमी देता है.
  2. रैशेज और हल्की सूजन में राहत.
  3. एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण.
  4. गर्मियों के मौसम के लिए अधिक उपयुक्त.

कब सावधानी रखें?

सर्दियों में यह तेल ठंडा प्रभाव देता है. बहुत शुष्क (ड्राई) त्वचा में हमेशा पर्याप्त पोषण नहीं दे पाता.

घी के फायदे

  1. त्वचा को गहराई से पोषण देता है.
  2. हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में सहायक.
  3. सर्दियों में शरीर को गर्माहट देता है.
  4. त्वचा को मुलायम और मजबूत बनाता है.

कब सावधानी रखें?

गर्मियों में अधिक मात्रा में लगाने से चिपचिपापन आता है. यदि बच्चे की त्वचा बहुत संवेदनशील है तो पहले पैच टेस्ट करें.

गर्मी में – नारियल तेल बेहतर विकल्प
सर्दी में – देसी घी अधिक लाभकारी
यदि बच्चा बहुत छोटा (नवजात) है, तो शुद्ध और बिना मिलावट वाला तेल/घी ही प्रयोग करें
मालिश के बाद बच्चे को ठंडी हवा से बचाएं