जालंधर। पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है। कई जिलों में बारिश हुई और कुछ जगहों में बादल छाए रहे। आंधी के साथ ओले गिरने की खबर भी समाने आई है आगे भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बारिश और भारी बारिश हो सकती है, जिसके कारण एक बार फिर से नदी और बांधों का जल स्तर बढ़ सकता है। लुधियाना में बारिश और बादल के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया है। इस दौरान 4.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे के दौरान वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार सात अक्टूबर तक पंजाब में तेज हवाओं के बीच झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। आठ अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा।मौसम विभाग द्वारा जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है उनमें अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, संगरूर, मानसा, बठिंडा, कपूरथला, रूपनगर, नवांशहर, लुधियाना, जालंधर, मोगा, फरीदकोट और मुक्तसर साहिब शामिल हैं। इन सभी जिलों को यैलो अलर्ट ज़ोन में रखा गया है।

अधिक प्रभावित हो सकते हैं ये जिले
विभाग ने खासकर पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, रूपनगर, मोहाली, पटियाला और जालंधर में अधिक वर्षा की संभावना जताई है। इन इलाकों में लगातार और भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की आवश्यकता होगी।
- Bilaspur News Update: चीतल के शिकार पर दो आरोपी गिरफ्तार… शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान… दो युवतियों को शादी का झांसा देकर तीसरी से शादी की तैयारी करने वाला धराया… बिना कोड नहीं मिलेगा घरेलू गैस… तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति के मध्य समर स्पेशल ट्रेन 13 से… वर्दी में रील बनाकर डांस करने वाला आरक्षक लाइन अटैच…
- Rajasthan Politics: राजस्थान में संवैधानिक संकट? पूर्व CM गहलोत ने गिनाए वो 3 कानून, जिनसे घिरी भजनलाल सरकार; जानें पूरा मामला
- दिल्ली में मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास बनेंगे सस्ते घर, केंद्र की नई TOD नीति को मंजूरी
- शिक्षिका के पहनावे को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अब मामले ने पकड़ा तूल, महिला आयोग ने स्वतः लिया संज्ञान
- Sensex-Nifty Big Fall : 5 सेकंड में ही बरसे 13 लाख करोड़, जानिए किन वजहों से Sensex में उछाल ?
