चंडीगढ़। पंजाब के कई जिले बारिश के कारण भयानक ठंडी पड़ रही है। हालात यह है कि लोग घरों से निकलने के पहले सोच रहे हैं। भीषण शीतलहर से पूरा पंजाब प्रभावित है यही कारण है कि 24 घंटों के भीतर कई जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिन में ठंडी और कहर बरसा सकती है वही तेज हवा चलने को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है।
शुक्रवार आधी रात से शनिवार रात तक चली बर्फीली हवाओं का असर कई जिलों में देखने को मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, बठिंडा राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। आने वाले दिनों में पंजाब के कुछ जिलों में सुबह के समय घनी से बहुत घनी धुंध रहने की भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 26 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय हो सकता है, इसका असर 28 जनवरी तक राज्य में बना रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
- सचिव, आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने गेस्ट हाउसों का किया व्यापक निरीक्षण, कहा- सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करें
- Rajasthan News: RGHS घोटाले में सीकर के 7 डॉक्टरों पर गिरी गाज, करोड़ों की वसूली!
- पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाय भारत का राष्ट्र गान ! शहबाज सरकार का चढ़ा पारा, चार स्टूडेंट्स को कॉलेज से निकाला
- Rajasthan News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझी! विसरा रिपोर्ट और पुलिस कमिश्नर के खुलासे ने चौंकाया
- जमुई के श्रीकृष्ण स्टेडियम में 200 पहलवानों ने दिखाया दम, सम्राट चौधरी बोले- खेल का हब बनेगा बिहार

