हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में कानून व्यवस्था और पुलिस समन्वय पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम के बीजेपी एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें तीन अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने पड़े।
इंदौर भीषण सड़क हादसे में 4 मौतः दुल्हन लेकर लौट रहे बराती की कार ट्रक के पीछे घुसी,
मनीष शर्मा ने तीनों थानों में आवेदन दिया
पूरा मामला तीन इमली चौराहे का है, जहां आजाद नगर थाना, भंवरकुआं थाना और सहयोगितागंज थाना- तीनों की सीमाएं आपस में लगती हैं। इसी वजह से शिकायत दर्ज कराने पहुंचे एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा को एक थाने से दूसरे थाने भेजा जाता रहा। मनीष शर्मा ने तीनों थानों में आवेदन दिया, लेकिन करीब 2 घंटे तक अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार आजाद नगर थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।
MP में कहीं आंधी तो कहीं बारिश: आज 24 जिलों में अलर्ट, 9 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम
पोस्टर फाड़ दिए और चिट्ठी छोड़कर जान से मारने की धमकी
बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने तीन इमली चौराहे पर लगे एमआईसी सदस्य के होर्डिंग पोस्टर फाड़ दिए और वहीं एक चिट्ठी छोड़कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक जनप्रतिनिधि को मिली इस तरह की धमकी और शिकायत दर्ज कराने में हुई देरी ने पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आजाद नगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और धमकी देने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

इंदौर भीषण सड़क हादसे में 4 मौतः दुल्हन लेकर लौट रहे बराती की कार ट्रक के पीछे घुसी,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

